Friday 14 August 2015

समीक्षा .."आधी रात के रंग" Midnight colors..





साहित्य का हर एक क्षण अनमोल है , कवि विजेंद्र जी से मेरी मुलाकात फेसबुक पर ही हुई उनको हाल फिलहाल में कई साहित्यिक पत्रिकाओं में पढ़ा सो उनको पहचानने में देर नहीं लगी | वे एक वरिष्ठ परिष्ठित कवि हैं ये बात भला कौन नहीं जानता मगर यहां आज बात रंगों की है कैनवास की है , आह ! ..कैनवास पर बिखरे रंग मेरी धड़कन हैं मुझे पता है, लेकिन ये चित्र मुझे सम्मोहित करने में जुटे थे ..उनकी भाषा परिभाषा एक जादूगरी.. आखिर ये कौन चित्रकार है ?









एक व्यापक समारोह सा प्रतीत होता है,जितनी बार भी पन्ने पलटना उतनी ही बार वायलन की एक मीठी धुन चलती है.. कैनवास पर कभी रंग तो कभी शब्द अपना अस्तित्व बिखेरते हैं, मूक भाषा में जीवन गिरहें खोलते हुए  कभी अनछुए कभी सतही और कभी गहरे में जा धसते | सृष्टि के सम्पूर्ण सौंदर्य की व्याख्या करना आनंददायी तो है ही..कोई निजता में मन की अंतरंग सतहों के भीतर से अभिव्यक्ति का मूक रूप निकाल कर रंगों शब्दों का अद्भुत संसार रच सकता है ये समझना थोड़ा जटिल विषय है और विस्मित करने वाला भी
मोहपाश में जकड़ने वाली इन खूबसूरत कविताओं और सम्मोहित कर देने वाले चित्रों का अनूठा संकलन है "आधी रात के रंग "(midnight color) जो प्रतिष्ठित कवि आदरणीय विजेंद्र जी की अनमोल कृति है | कवि विजेंद्र लम्बे समय से कविता और चित्रकला को समर्पित हैं |
          


एक रचनाकार का अपना एक साम्राज्य होता है समुद्र की गहराई से लेकर आकाश की ऊंचाई तक ,उसमें उसकी कितनी पैठ है ये रचनाकर्म को देखकर अनुभव किया जा सकता है |   
मेरे अनुसार क्रमबद्ध ही इन कविताओं का अपना सौंदर्य और वैभव जान पड़ता है -

मेरे लिए कविता रचने का कोई खास क्षण नहींमैं कोई गौरैया नहीं / जो सूर्योदय और सूर्यास्त परघौंसलें के लिएचहचहाना शुरू कर दे  
..लिखने की दृढ़ता के साथ साथ नितांत निजी भावों को कवि ने कविता में मुखर किया है
 जो कुछ कविता में छूटता हैमैंने चाहा की उसेरंग बुनावट ,रेखाओं और दृश्य बिम्बों में / रच सकूँ      
ये एक ही पंक्ति कवि के चित्रकला प्रेम को बखूबी दर्शाती है
कहीं ना कहीं कविता और चित्रों को एक साथ पढ़ते हुए मैं विचलित भी हुई, लेटिन के महान कवि होरेस का एक कथन याद आया "चित्र एक मूक कविता है" |

"चित्र मेरे लिए सदा कविता के पूरक रहे हैं ,कवि करम के लम्बे दौर में चित्रकला मुझसे कभी दूर नहीं रही ..कविता मेरा जीवन है और चित्रकर्म उस जीवन जीने की रंगमयी प्रक्रिया - कवि विजेंद्र"



पढ़ते हुए मैंने भी जाना कि रंगों की एक समूची कविता शब्द बनकर कैनवास पर अपने आप ही बिखर जाती है |
रंगों की स्वायत्ता में भी कविता है/ ..कैनवास पर बिखर .. रंगों दृश्य क्षितिज रचकर /मुझे कविता की ऐसी संगति दो /जहां मैं अपनी आत्मा काआरोह अवरोह सुन सकूँ |

कवि का चित्रकला पक्ष और कवि पक्ष अपने ही मापदंडों पर भारी पड़ता है 


इस रोयेंदार क्षण/ छायाएं सघन और खुरदरी हैंनीरवता की क्षुब्द लहरेंखाली दीवारों से टकराती हैं जबकि मैं महसूस करता हूंसुर्ख रंग की चीखें/ आह्लाद भूरे रंग का/ काले रंग का भूर्भंगगुलाबी रंग का हर्ष
शीर्षक कविता "आधी रात के रंग" अद्वितीय रंगों से भरी एक सजीव कविता है जागती हुई, बोलती हुई जो घुप अंधेरों में भी जीवन के प्रति मद्धम पड़ रही संवेदनाओं को और गहरा करती है |
जहां मिथक का सच कविता एक परतों में विभाजित सच्चाई को सतह तक लाने का सफल प्रयास है वहीं
नागफणी अथाह दर्द से द्रवित ..


मेरे कांटों के कारण /मुझे कोई प्यार नहीं करता.. मेरी करमरेख/ प्रकृति ने मुझे /कैसा जड़ बना दिया है /जबकि मैं पत्थरीले उजाड़ मेंजीवंत पौधा हूं |

बसंत के चित्र और कविता में हरापन स्याहपन में बदलता नजर आया है एक साथ में प्रश्न भी उभरा है बसंत को लेकर जो परिभाषाएं गाढ़ी जाती हैं उससे अलग कुछ और हो सकता है ..क्या हरा होना ही न्याय है
"अंकुरण" चित्र और कविता दोनों वर्तमान को सुनहरे भविष्य के साथ जोड़ते हुए और "क्रोंच मिथुन" मनुष्य प्रेम के अनोखे भाव को प्रदर्शित करती हुए | 

इस संकलन को पढ़ना मेरे लिए बड़ा विचित्र अनुभव है ..एक तरफ चित्र है जो सहज और मूक कविता है वही दूसरी और रंग में डूबे अनेक सजीव आकृतियों को उकेरते शब्द |

गायक ,चट्टानों में लहरें ,प्रतीक्षा कविताएं अपने आप में बेहतरीन चित्र भी संजोये है और शब्द भी | हर चित्र अपने आप में एक सूक्षम अर्थ व्यक्त करता है .. 
मैं साक्षी हूं इस बात की ..कवि का प्रेम और रुझान कविता और चित्रकला के प्रति ही नहीं.. जीवन की अनन्य खूबसूरती के प्रति भी है


ये  कहना सहज होगा कि कला की पराकाष्ठा का अंत नहीं ना ही कोई सीमा होती है 
   
आदरणीय कवि विजेंद्र जी को असीम शुभकामनायें |
------------------------------------------------------
चित्र और कविता की पंक्तियां काव्यसंग्रह "आधी रात के रंग" midnight color  से ली गयी हैं  
  

No comments:

Post a Comment

मैं देख रही थी...

                                              मैं देख रही थी   गहरी घाटियां सुन्दर झरने   फल फूल ताला...